फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों व कर्मचारियों को मास्क नहीं दे सका स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। कोरोना वायरस के खतरे से निपटने की जिम्मेदारी वैसे तो सभी पर है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सबसे ज्यादा है। लेकिन जो विभाग अपने ही चिकित्सकों और कर्मचारियों को आज तक मास्क नहीं उपलब्ध करा सका वह किस प्रकार कोरोना से लड़ेगा इस बात की चर्चा है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरैया पर चिकित्सक सहित कुल 57 कर्मचारी तैनात हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद किसी भी कर्मचारी के पास मास्क नहीं था। चिकित्सा प्रभारी हरैया देवानंद यादव ने बताया कि हम लोगों को कोई मास्क नहीं मिला है। इस तरह की कोई सप्लाई नहीं आई है। पहले स्वास्थ्य केंद्र पर 50 से 60 मरीज आते थे लेकिन मौसम में बदलाव के कारण अब 160 से 170 मरीज आ रहे हैं। यह सभी मरीज खांसी, जुकाम, बुखार से ग्रसित हैं। लोग अब सचेत हो गए हैं। जैसे ही हल्की बुखार, खांसी व जुकाम हो रहा है। वह जांच कराने व दवा लेने आ रहे हैं। लोगों के दिमाग में कोरोना का आतंक बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें