आजमगढ़। राजकीय श्री दुर्गा जी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से सामुदायिक मनोविज्ञान संघ और भारतीय स्वास्थ्य मनोविज्ञान अकादमी के नेतृत्व में ‘मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह’ के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र सिंह ने मरीजों, स्टाफ को मानसिक रोग और मानसिक रोगियों की परेशानियों तथा उनके निदान के बारे में बताया। डॉ. एसपी सिंह ने मानसिक अवसाद और उसके कारण होने वाली आत्महत्याओं के बारे में बताया। डॉ. आरआर यादव ने मानसिक रोगों के कारण शरीर के विभिन्न अंगों में होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। डॉ. पुनीत गौड़ ने पांच ऐसे अवयव बताए, जिससे मानसिक रोगों से बचा जा सकता है। योगा, आहार, अवगुणों को छोड़ना, सामजिक समरसता बनाना, और सतत संवाद ये अवव हैं। आरएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने मानसिक रोगियों की हॉस्पिटल परिसर में सुविधा देने की बात कही।