फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रधानाध्यापक पर छात्र को पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कौड़िया में कक्षा 5 के छात्र के पिता ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर अपने बेटे को बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। परिजनों ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पिता के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9 बजे उनका बेटा खिड़की से कागज का एक टुकड़ा बाहर फेंक रहा था। इसी बात से नाराज होकर प्रधानाध्यापक ने बच्चे से गाली-गलौज करते हुए उसके कान मरोड़े और लात-घूंसों से पीटा। इस मारपीट से छात्र को गंभीर चोटें आईं। परिजनों का कहना है कि प्रधानाध्यापक ने बच्चे को दोबारा मारने की धमकी भी दी। इस मामले पर थाना प्रभारी विवेक पांडेय का कहना है कि शिकायत मिली है। दोनों पक्षों को मंगलवार को बुलाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें