फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल की पत्नी को किया सम्मानित

Thu, 22 Oct 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन परिसर में बुधवार की सुबह पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ड्यूटी पर शहीद होने वाले पुलिस कर्मियों के प्रति शोक संवेदना प्रकट किया गया। साथ ही ड्यूटी के दौरान शहीद हुए हेड कांस्टेबल की पत्नी को नगद राशि और शाल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र रतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस का कार्य बहुत ही कठिन है। हमारे जवान अपने जान की बाजी लगाकर आमजन के जान की रक्षा करते हैं।

  कदम-कदम पर जोखिम भरा होने के बाद भी जवान कर्तव्य का पालन करते हैं। इनमें से कई लोग ड्यूटी करते समय अपने प्राण की भी आहुति दे देते हैं। हमें उन जवानों के त्याग और बलिदान को ध्यान में रखते हुए एक आदर्श स्थापित करना होगा।
विज्ञापन


 यह तभी संभव है जब हर कर्मचारी अपने कर्तव्य की जिम्मेदारी बखूबी समझेगा। अंत में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए हेड कांस्टेबल बदरे आलम की पत्नी माहेनूर बेगम के पांच हजार रुपया और शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर एसपी राकेश चंद्र साहू, एएसपी नगर विनोद कुमार, ग्रामीण मोहम्मद इमरान, ट्राफिक एच रहमान सहित अन्य लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें