फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अंगुली पकड़ के ले आया मुझे, खाटू नगरी घुमाया मुझे... पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
श्रीनाथ जी श्याम भक्त मंडल के तत्वावधान में भव्य श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन
विज्ञापन
आजमगढ़। बेलेइसा में सोमवार की शाम को श्रीनाथ जी श्याम भक्त मंडल के तत्वावधान में भव्य श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। मुख्य आकर्षण बाबा खाटू श्याम का अलौकिक शृंगार रहा। इसे इस बार विशेष रूप से गुलाब थीम पर सजाया गया था। गुलाब के फूलों और इत्र की मनमोहक सुगंध से पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। संकीर्तन का शुभारंभ बाबा को छप्पन भोग अर्पित करने तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र अग्नि में आहुति देकर किया गया। इस अवसर पर पन्ना टावर परिवार के अतुल अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, श्रेय अग्रवाल एवं प्रिया अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के श्रीचरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की प्रार्थना की। देर रात तक चले संकीर्तन में कोलकाता से पधारे भजन गायक लव अग्रवाल ने अपनी मधुर प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने ‘अंगुली पकड़ के ले आया मुझे, खाटू नगरी घुमाया मुझे, श्याम ओ मेरे श्याम मैं तेरा लाडला’ तथा ‘जो सबको खिलाता है, क्या उसको खिलाओगे, क्या उसको सजाओगे’ जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की स्वर लहरियों पर पूरा पंडाल ‘श्याम बाबा’ के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति रस में झूमते नजर आए। भक्तिमय माहौल के बीच कार्यक्रम का समापन देर रात महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। आयोजन को सफल बनाने में श्रीनाथ जी श्याम भक्त मंडल के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें