बहन के घर जा रहे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के घर पर मातम का माहौल है।
बरदह थाना क्षेत्र के सतैनी जखांवा गांव निवासी सागर राजभर (25) की सोमवार शाम पांच बजे बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। सागर अपनी बहन कविता के घर लसडा खुर्द कुछ सामान देने अपने मित्र दीपक राजभर के साथ जा रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बहन के घर जाते समय रास्ते में उनकी बाइक की सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई। इस हादसे में दोनों बाइकों के सवार, सागर राजभर, दीपक राजभर, राजबहादुर सिंह (50) और राकेश सिंह (55) गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों ने तत्काल सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सागर राजभर को मृत घोषित कर दिया। दीपक राजभर, राजबहादुर सिंह और राकेश सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल जौनपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
सागर दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। वह अपने पिता भानु राजभर के साथ खेती का काम करता था। उसका बड़ा भाई दिल्ली में निजी नौकरी करता है और एक सप्ताह पहले ही घर आया था। हादसे की खबर सुनते ही माता तारा देवी, पिता भानु राजभर और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।