बिलरियागंज थाने में अगस्त 2022 में एक मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिसमें वादी मुकदमा अकबर अली निवासी गंजीपुर थाना जंगीपुर जिला गाजीपुर ने आरोप लगाया था कि उसकी बहन शकीला बानो की शादी 1994 में बिलरियागंज थाना के छिही गांव निवासी बदरूद्दीन से हुई थी। जिससे उसकी बहन को चार पुत्रियां हुई। लड़का न होने के चलते बदरूद्दीन ने दूसरी शादी करने व बहन की प्रापर्टी अपने नाम कराने के चक्कर में 24 अगस्त 2022 को गला दबा कर हत्या कर दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दिया। सोमवार को पुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले पति बदरूद्दीन को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। संवाद