फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। निजामाबाद थाना क्षेत्र के कोड़ढ गांव निवासी आकाश (32) रविवार की शाम चार बजे बाइक से बुआ के घर बड़ागांव जा रहा था। अभी वह निजामाबाद रानी की सराय मार्ग पर नसीरपुर गांव के पास ही पहुंचा था कि ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें