शिब्ली एकेडमी हाल में रविवार को एसोसिएशन फॉर वेलफेयर मेडिकल एजूकेशन एण्ड लीगल असिस्टेंस के अध्यक्ष डा. जावेद अख्तर के नेतृत्व में हज जायरीनों को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर तारिक ने जायरीनों को एहराम बांधने और तवाफ करने के तरीके के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी। हज ट्रेनर सलीम अहमद ने हज यात्रा से संबंधित जानकारी देने के साथ ही मक्का में हज जायरीनों को किस तरह अपने स्थान पर पहुंचे इसके बारे में बताया। इस अवसर पर जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना इंतखाब आलम कासमी, उमैर सिद्दीक नदवी, डा. जावेद अली, डा. अमीर आलम, डा. कमालुद्दीन, डा. वाहिद अली आदि मौजूद रहे।