लाटघाट। पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने के साथ ही देश के खिलाफ बयानबाजी करने के आरोप में रौनापार थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ शुक्रवार को तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किये जाने की बात कही है।
रौनापार के चांदपट्टी गांव निवासी विक्की जायसवाल पुत्र रामाश्रय जायसवाल के मोबाइल पर शुक्रवार को व्हाट्सएप के माध्यम से गांव के ही एक व्यक्ति ने मैसेज भेजा। इस मैसेज में प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की गई थी और विरोधी नारे भी लिखे हुए थे। इसके साथ ही देश के सांप्रदायिक माहौल को खराब किये जाने की चेतावनी भी दी गई थी। मैसेज मिलते ही विक्की ने रौनापार थाने में गांव के ही रहने वाले उस व्यक्ति के खिलाफ तहरीर भी दिया। प्रकरण की जानकारी होने पर भाजपा जिलामंत्री जगत प्रसाद गोंड ने अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग पुलिस प्रशासन ने किया है। वहीं एसओ राजकुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।