आजमगढ़। नगर के ब्रह्मस्थान स्थित सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही बी डिविजन जिला क्रिकेट लीग में गुरुवार को भी दो मैच खेले गए। पहले मैच में आर्यन पब्लिक और दूसरे मैच में स्टेडियम रेड की टीम विजेता रही। स्टेडियम रेड के बल्लेबाज हासिब ने शानदार 103 रनों की पारी खेली। साथ ही गेंदबाजी में तीन विकेट भी लिए। उन्हें मैन आफ दी मैच घोषित किया गया।
बी डिविजन जिला क्रिकेट लीग के पहला मैच एशेज स्पोर्ट्स और आर्यन पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें आर्यन पब्लिक स्कूल ने टास जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 159 रन बनाए। आर्यन पब्लिक स्कूल की तरफ से बल्लेबाजी मेें प्रद्युमन ने 67 रन बनाए। विशाल ने नाबाद 39 और विकास ने नाबाद 12 रन बनाए। एशेज स्पोर्ट्स की तरफ से गेंदबाजी में चंदन और रजनीश ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एशेज स्पोर्ट्स की टीम 84 रन पर आल आउट हो गई। एशेज की ओर से बल्लेबाजी में सुजीत ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में विशाल और गौरव ने तीन-तीन और अंकित ने दो विकेट लिया। मैन आफ दी मैच विशाल को दिया गया। इसी क्रम में दूसा मैच स्टेडियम रेड और कौडिय़ा के बीच हुआ। स्टेडियम रेड ने टास जीता और खिलाडिय़ों ने निर्धारित 20 ओवर में 147 रन बनाया। केौडिय़ा की पूरी टीम 92 रनों पर सिमट गई। स्टेडियम रेड की तरफ से हासिब ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 103 रन बनाए और गेंदबाजी में आठ रन देकर तीन विकेट हासिल लिया। वहीं गेंदबाजी में कौडिय़ा की तरफ से 11 रन देकर चार विकेट लिया। मैच के अंपायर हर्षित और रवि रहे।