फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरतालिका तीज : सजना है मुझे, सजना के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
पति की लंबी उम्र के लिए रखे जाने वाला तीज व्रत सोमवार को बनाया जाएगा। इसे लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। बाजारों में तीज को लेकर रौनक बढ़ गई है। वह दुकानों पर पहुंचकर खरीदारी में जुटी रहीं। वहीं मेंहदी लगवाने और सजने संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर में महिलाओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, हिन्दू धर्म में हरितालिका तीज का खास महत्व है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती है। इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव शंकर की विधि-विधान से पूजा भी करती है। खास बात है कि अच्छा वर पाने की कामना को लेकर कुंवारी कन्याएं भी यह व्रत रखती हैं।
महिलाएं नये वस्त्र, आभूषण, शृंगार का सामान आदि की खरीदारी में रविवार को पूरे दिन जुटी रही। जिसका परिणाम रहा कि बाजार में काफी चहल-पहल देखने को मिली। साड़ियों के साथ ही सौंदर्य प्रसाधन के सामानों की दुकानों पर भी महिलाएं खरीदारी में जुटी रहीं। हाथों में मेंहदी लगवाने के लिए ब्यूटी पार्लर की दुकानों पर लंबी लाइन लगी हुई थी।
विज्ञापन

00
इस पर्व को लेकर महिलाओं में खास उत्साह है। ज्यादातर महिलाएं इस दिन पहनने के लिए सीफॉन साड़ियों की खरीदारी कर रही हैं। इसी को देखते हुए अच्छे रेंज लाए गए हैं। -रमेश, कपड़ा विक्रेता।
ज्यादातर महिलाओं ने खरीदारी काफी पहले ही पूरी कर ली है। जो बची हैं वह आज खरीदारी कर रही है। सीफॉन के साथ ही बंधेज साड़ियों की भी काफी डिमांड है। -आशुतोष, कपड़ा विक्रेता
विज्ञापन

तीज पर महिलाएं सजने संवरने में कोई कसर नहीं छोड़ती। कोई फेशियल करा रहा है तो कोई मेंहदी लगवाने के लिए आ रहा है। -वंदना, ब्यूटी पार्लर संचालिका।
आज सबसे ज्यादा महिलाएं मेंहदी को लगवाने के लिए आ रही है। उनके द्वारा अपनी मनपसंद डिजाइन की मेंहदी लगवाई जा रही है। -
सुधा, ब्यूटी पार्लर संचालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें