फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

िशवालयों में हर-हर महादेव के जयकारे

Wed, 20 Jul 2016 11:57 PM IST
आजमगढ
विज्ञापन
सावन के पहले दिन शहर के भंवरनाथ मंदिर में पूजन अर्चन करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
श्रावण मास के पहले दिन बुधवार को मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने भगवान शिव के दर्शन पूजन कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भक्तों द्वारा लगाए गए हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। इस दौरान       मंदिरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। 
विज्ञापन


 शहर के भंवरनाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भैरवधाम, बधंवा महादेव, चितारा महमूदपुर शिवमंदिर, दत्तात्रेय धाम, रानी की सराय सहित अन्य शिवालयों में शिव का दर्शन-पूजन किया। सैकड़ों की संख्या में कांवरिएं जगह- जगह से बाबा धाम के लिए रवाना हुए। सावन मास को देखते हुए मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। वहीं सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम नजर आए।

मेजवां संवाददाता के अनुसार सावन के पहले दिन कस्बा और ग्रामीण इलाकों के शिवालयों को आकर्षक रूप से सजाया गया था। पौराणिक स्थल दुर्वासा में मेले जैसा दृश्य दिखाई पड़ रहा है। सुबह नंदाव, छित्तेपुर, फरिहां, संजरपुर, सरायमीर, सिकरौल आदि स्थानों से शिवभक्त कांवर लेकर मुंडियार रोड पहुंचे। इस दौरान तमसा-मंजुषा नदी से जल लेकर शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। अंबारी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवालय प्राचीन प्रकट शिवलिंग झारखंड महादेव मकसूदिया में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें