फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: होली मिलन में रंगों के साथ बिखरीं खुशियां

विज्ञापन
मध्यदेशीय (कान्दू) वैश्य महासभा नगर शाखा के होली मिलन समारोह मौजूद पदा​धिकारी और सदस्य। श्रोत-आ
विज्ञापन
आजमगढ़। मध्यदेशीय (कान्दू) वैश्य महासभा नगर शाखा के तत्वावधान में मारवाड़ी धर्मशाला में होली मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के मेधावी बच्चों को शिक्षा, खेल तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों एवं युवाओं ने गीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से समां बांध दिया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश उपाध्यक्ष रतन गुप्ता तथा मद्धेशिया वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष पवन मद्धेशिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।
विज्ञापन

उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर समाज के विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया। अंत में नगर अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रबंधक सोमचंद गुप्ता, महामंत्री अशोक कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, दिनेश गुप्ता, हरिओम गुप्ता, बलराम गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अनिल गुप्ता, अजय गुप्ता, दीनदयाल गुप्ता सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें