गड़ी तहसील पर प्रार्थना पत्र लेकर कानूनगो के खिलाफ शिकायत करने पहुंची विकलांग शिलावती।
- फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। जमीन हरखोरी धनछुला निवासी शीलावती ने बृहस्पतिवार को तहसील परिसर पहुंचकर कानूनगो पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। तहसीलदार बृजेंद्र कुमार उपाध्याय को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। कहा कि कानूनगो पैमाइश नहीं कर रहे हैं और पांच हजार रुपये मांग रहे हैं। इस पर नायब तहसीलदार सगड़ी मयंक कुमार मिश्रा को पूरे प्रकरण की जांच कर दो दिन में रिपार्ट मांगी है।
दिव्यांग महिला ने बताया कि मैं अपने निजी जमीन पर शौचालय बनवा रही हूं। गांव के ही तीन लोग उस शौचालय को महीनों से लगातार रोक रहे हैं। जीयनपुर पुलिस दो लोगों को थाने भी लाई थी। बताया कि एक शिकायती पत्र तहसील में दिया। सारी कवायद के बाद भी विपक्षी शौचालय नहीं बनने दे रहे हैं। जमीन की पैमाइश के लिए कह रहे हैं। जब कानूनगो से पैमाइश के लिए कहा तो वह पांच हजार रुपये की मांग रहे हैं। धन मांगने की शिकायत पर तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र उपाध्याय ने कानूनगो को फोन कर फटकार लगाई। पीड़िता की समस्या का समाधान का आश्वासन दिया। तहसीलदार बृजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि नायब तहसीलदार सगड़ी मयंक मिश्रा को जांच दी गई है। दो दिन में पूरी रिपोर्ट मांगी गई है।
तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र उपाध्याय से कानूनगो की शिकायत करती विकलांग शीलावती।- फोटो : AZAMGARH