फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आधी-आबादी ने स्कूटी रैली निकाल लोगों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता फैलाने के लिए रविवार को नारी शक्ति संस्थान की महिलाओं ने शहर में स्कूटी रैली निकाली। रैली को एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव, आरआई पवन सोनकर व टीएसआई धनंजय शर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुलिस लाइन से मुख्य चौक से होते हुए हर्रा की चुंगी, टेढ़िया मस्जिद, कोट किला, डीएवी पीजी कालेज व जीजीआईसी होते हुए पुन: पुलिस लाइन पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान महिलाओं ने सभी को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

रैली के जरिए स्कूटी चलाने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया, उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही उनका पालन करने का आह्वान किया गया। ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। रैली में शामिल महिलाओं ने लोगों को बताया कि बाइक चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट-बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं। एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र यादव ने कहा कि पांच जनवरी से पांच फरवरी तक चलने वाले माह के अंतर्गत यातायात नियमों का पालन करने को लेकर लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है।
एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने कहा कि जागरूकता के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन स्वामी-चालक के विरुद्ध ओवर स्पीडिग, नशे की हालत में ड्राइविग, गलत साइड ड्राइविग करना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, हेलमेट व सीट बेल्ट न धारण करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। आरआई पवन सोनकर ने कहा कि जागरूकता अभियान निरंतर चलता रहेगा, ताकि पूर्व की अपेक्षा आगे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाया जा सके एवं सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम किया जा सके।
विज्ञापन

टीएसआई धनंजय शर्मा ने कहा कि यातायात नियमों का पालन सभी को करना चाहिए। ताकि वह खुद के साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित रख सके। जागरूकता रैली में नारी शक्ति संस्थान की पदाधिकारी डा. पूनम तिवारी, डा. नेहा दुबे, विदुषी अस्थाना, रश्मि डालमिया, सुनीता मौर्या, ज्योति सिंह, प्रत्यक्षा तिवारी, सिवानी सिंह व अंशु अस्थाना सहित अन्य सदस्य शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें