फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश से आधा दर्जन कच्चे मकान ढहे

Sun, 25 Sep 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
कच्चे मकान
विज्ञापन
 मेंहनगर थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव में शनिवार की शाम छह बजे बारिश के चलते छह लोगों का कच्चा मकान ढह गया। इसमें कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन लाखो रुपये के सामान दबकर नष्ट हो गया। पीड़ितों में संपत यादव, कुमार सरोज, रामलगन, सूर्यभान, घनई और जगरुप का नाम शामिल है। इनका मकान आपस में सटा हुआ है। शनिवार की शाम घर के लोग घरेलू काम में मशगूल थे तभी भरभराकर यह मकान ढह गए। 
विज्ञापन


कटाई गांव निवासी सुरेश कुमार का मकान गिर गया। दीदारगंज थाना क्षेत्र के मलगांव निवासी ओमप्रकाश मिश्रा इसी गांव के रमाशंकर मिश्रा और अहरौला थाना क्षेत्र के गहजी केवट बस्ती के रहने वाले टूवर निषाद शामिल हैं। 

शनिवार को टूवर घर में सोए थे। तभी मकान गिरा और मलवे में दबकर घायल हो गए। शनिवार को पीड़ित परिवार बारिश के चलते मकान के अगले हिस्से में बैठे हुए थे। अचानक पीछे का हिस्सा भरभराकर ढह गया। इसी क्रम में सरायमीर में भी कच्चा मकान गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें