फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बुढ़वा मंगल पर उमड़ी आस्था, जय बजरंगबली के जयघोष से गूंजे मंदिर

विज्ञापन
मेंहनगर में बुढ़वा मंगल पर सुंदरकांड पाठ में शामिल लोग। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार (बुढ़वा मंगल) के अवसर पर जनपद के विभिन्न हनुमान मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की। मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, सामूहिक हनुमान चालीसा, भजन-कीर्तन और महाआरती का आयोजन किया गया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित विशाल भंडारों में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से गुंजायमान रहे।
विज्ञापन

नगर के बड़ादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देर शाम शुरू हुए विशाल भंडारे में समापन तक हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं हनुमानगढ़ी मंदिर में भी दिनभर दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ रही। उधर मेहनगर क्षेत्र के ग्राम करौती स्थित गिरीश्वर महादेव मंदिर में बुढ़वा मंगल एवं महेश नवमी के अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा ‘मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी’ संपुट के साथ ढोल-मंजीरे की धुन पर सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। पाठ से पूर्व श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गणेश वंदना एवं पूजन-अर्चन कर गिरीश्वर महादेव शिवलिंग का बेलपत्र, दूध, गंगाजल, धतूरा एवं पुष्पों से जलाभिषेक किया। आचार्य विनय पांडेय ‘रिंटू बाबा’ ने कहा कि ज्येष्ठ मास की महेश नवमी भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ करने से सभी कष्ट दूर होते हैं, मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। कार्यक्रम के समापन पर महाआरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर गिरीश चतुर्वेदी, प्रधान रामसरन वर्मा, राधेश्याम सिंह, मुकुटधारी यादव, राकेश चतुर्वेदी, अखिलेश चतुर्वेदी आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें