फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के साथ ही गिरे ओले, मौसम में ठंडक, किसान चिंतित

Sat, 25 Apr 2020 09:01 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
बारिश के बाद गिरे ओले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पूर्वांचल के सभी जिलों के साथ ही आजमगढ़ जनपद में शनिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। आसमान में बादल छाए रहे, इससे किसानों की चिंता बढ़ी रही। हालांकि, पूरे दिन कहीं से भी बारिश आज की सूचनाएं नहीं मिली। बादलों की लुकाछिपी जारी रही। देर शाम गरज और चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जनपद के कुछ क्षेत्रों से ओलावृष्टि की भी सूचनाएं मिली हैं। कप्तानगंज क्षेत्र में अच्छे खासे ओले पड़े हैं। हालांकि गेहूं की ज्यादातर मड़ाई का कार्य निपट चुका है, लेकिन अभी भी कुछ फ़ीसदी किसानों की फसल या तो खेतों में खड़ी है या उनकी मड़ाई का कार्य बाकी है। जो किसान अभी गेहूं को घर नहीं ले जा पाए थे उनको ओलावृष्टि से नुकसान का सामना करना पड़ा है। रात 8:00 बजे तक गरज और चमक के साथ जगह जगह बारिश हो रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें