पूर्वांचल के सभी जिलों के साथ ही आजमगढ़ जनपद में शनिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। आसमान में बादल छाए रहे, इससे किसानों की चिंता बढ़ी रही। हालांकि, पूरे दिन कहीं से भी बारिश आज की सूचनाएं नहीं मिली। बादलों की लुकाछिपी जारी रही। देर शाम गरज और चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई।