फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलना था दूभर, अब सरपट दौड़ेंगे वाहन

विज्ञापन
पल्थी से मीरअहमदपुर जान का मार्ग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन ने त्वरित विकास योजना के तहत जनपद में दो और मार्गों के निर्माण के लिए स्वीकृत किया है। फूलपुर के पल्थी- मीर अहमदपुर और मार्टीनगंज के कुशवां-लारपुर-साहबली-पिपरौला मार्ग का निर्माण 182.30 लाख की लागत से किया जाएगा। पहली किस्त में 91.15 लाख की धनराशि भी जारी की गई है। निर्माण कार्य के लिए आरईएस को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। विभाग ने जल्द टेंडर आदि की बात कही है।
विज्ञापन

फूलपुर ब्लाक के 1.450 किमी लंबे पल्थी-मीर अहमदपुर मार्ग के निर्माण के लिए काफी पहले प्रस्ताव भेजा गया था। या मार्ग उक्त दोनों गांवों के अलावा दरियापुर से होकर गुजरता था। मार्ग की हालत वर्तमान में काफी खराब है। इससे उक्त तीनों गांवों के अलावा दर्जनों गांव के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी किसानों की फसलों की कटाई के सीजन में होता था। अनाज ढुलाई के लिए वाहनों के आवागमन में परेशानी होती थी। इस मार्ग के निर्माण के लिए 72.48 लाख की प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। पहली किस्त में 36.24 लाख रुपये मिले है। मार्ग के बन जाने से हुब्बीगंज आदि की ओर से जाने वाले लोगों को फायदा मिलेगा।
वहीं मार्टीनगंज ब्लाक के 2.100 किमी लंबा कुशवां-लारपुर-साहबली-पिपरौला पिच रोड भी काफी समय से खस्ता हाल होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग पर वर्षों पहले बोल्डर डाला गया था। बाद में इस पर गिट्टी डाली गई लेकिन कोई कार्य नहीं हुआ। इसस उक्त गांवों के अलावा दर्जनों गांव के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इस मार्ग के निर्माण के लिए 109.82 लाख का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। इसमें पहली किस्त में 54.91 लाख की धनराशि जारी की गई है।
विज्ञापन

पहले से भी गिराए गए हैं बोल्डर
आजमगढ़। दोनों ही मार्गों पर पहले से भी बोल्डर डालकर छोड़ा गया है। आरईएस के एक्सईएन जीएन श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों ही प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं। काफी पहले इसके बारे में प्रस्ताव भेजा गया था। एक बार फिर चेक किाया जाएगा कि उक्त मार्गों का कार्य किसी अन्य योजना के तहत तो नहीं कराया जाएगा। यदि कार्य नहीं हो रहा होगा तो टेंडर करा कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें