फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाना गुरुमत समागम आज से, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। कस्बा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब परिसर में तीन दिवसीय सालाना गुरुमत समागम शुक्रवार से शुरू होगी। इस भव्य आयोजन की तैयारी में सिख धर्म अनुयायी पूरे मनोयोग से जुटे हुए हैं। ऐतिहासिक गुरुद्वारे की साज-सज्जा का कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन

गुरुमत समागम में देश के कोने-कोने से लोग भाग लेते हैं। आयोजन स्थल पर जुटने वाली भीड़ को देखते हुए टेंट आदि की व्यवस्था अंतिम दौर में है। गुरुद्वारे के जत्थेदार सतनाम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को प्रात: अखंड पाठ साहिब से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। दूसरे दिन शनिवार को सुखमनी साहिब का पाठ एवं रात्रि में वाराणसी से आए कीर्तन जत्थे के लोग अपनी प्रस्तुति देंगे। रविवार को श्री अखंड पाठ साहिब एवं कीर्तन दरबार के साथ ही कार्यक्रम संपन्न होगा। गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश और प्रदेश के तमाम सिख धर्म अनुयायियों का जत्था आना शुरू हो गया है। पिछले वर्ष कोविड-19 के चलते सालाना महान गुरुमत समागम जोड़ मेला नहीं लगा था। इस वर्ष 2, 3, 4 अप्रैल को आयोजन किया गया है। भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें