फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एसआईआर में उलझे गुरुजी, पढ़ाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में परिषदीय शिक्षक लगे हुए हैं। विद्यालय परिसरों में एसआईआर फाॅर्म भरने के लिए माथा पच्ची हो रही है। इस कार्य में बीएलओ, लेखपाल, शिक्षक और शिक्षामित्र लगाए गए हैं। निगरानी में प्रशासनिक अधिकारी भी घंटे- दो घंटे में पहुंच रहे हैं। इससे पठन-पाठन का माहौल बिगड़ा हुआ है। शिक्षक भी एसआईआर प्रक्रिया में व्यस्त है।
विज्ञापन

अधिकांश परिषदीय विद्यालयों में पोलिंग बूथ है। इसलिए एसआईआर फाॅर्म भरने का मुख्य केंद्र स्कूलों को ही बनाया गया है। यहां बीएलओ और उनकी निगरानी में लगाए गए लेखपाल, शिक्षक और शिक्षामित्र भी जुट रहे हैं। दिन भर एसआईआर फाॅर्म अपलोड करने की माथा पच्ची चल रही है। लगभग एक महीने से यह प्रक्रिया चलने के कारण विद्यालयों में पठन-पाठन का माहौल बिगड़ा हुआ है। एसआईआर की वजह से ही 28 नवंबर से होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब इसकी नई तिथि 10 दिसंबर कर दी गई है। इसके अलावा पाठ्यक्रम भी अभी पूरा नहीं हुआ है। शिक्षकों पर एसआईआर के साथ-साथ पाठ्यक्रम पूरा करके बच्चों के परीक्षा कार्य का बोझ अतिरिक्त रूप से बढ़ गया है। बीएसए राजीव कुमार पाठक ने बताया कि एसआईआर का कार्य शिक्षक व शिक्षामित्र सहयोग कर रहे हैं। इसी वजह से परीक्षा भी टल गई थी। कारण कि सभी का फोकस एसआईआर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें