ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व और गुरु तेग बहादुर साहिब जी का शहीदी गुरु पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। धार्मिक कार्यक्रमों में सैकड़ों संतों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह नौ बजे जपजी साहिब के पाठ से हुआ। इसके बाद आनंद साहिब, चौपाई साहिब का पाठ और अरदास की गई। फिर हुकुमनामा के बाद श्रद्धालुओं में कड़ा प्रसाद वितरित किया गया। पूरे परिसर में गुरुवाणी और भक्ति का वातावरण बना रहा। ग्रंथी बाबा सतनाम सिंह और जत्थेदार बाबा जगदीश सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे संतों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने गुरु साहिबानों के बताए मार्ग पर चलने तथा मानवता, सेवा, त्याग और भाईचारे की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।