फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चौड़ा होगा गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद स्थित गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब जाने वाला मार्ग अब चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने 90 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। अभी यह मार्ग तीन मीटर चौड़ा और संकरा है। अब इसे सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब के दिन बहुरने वाले हैं। अभी तक कस्बे के मुख्य मार्ग से गुरुद्वारे तक जाने वाले मार्ग की चौड़ाई मात्र तीन मीटर है। धार्मिक आयोजन के दौरान भीड़ अधिक होने से लोगों को परेशानी होती है। इसे देखते हुए काफी दिनों से इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। अब जाकर पीडब्ल्यूडी ने 90 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। धन स्वीकृत होने के बाद इस मार्ग का निर्माण शुरू कराया जाएगा। बनकर इसकी चौड़ाई सात मीटर की जाएगी। गुरुद्वारा में सिक्खों के पहले धर्मगुरु गुरु नानक देव जी महाराज का आगमन हुआ था। आज भी उनकी खड़ाऊ यहां रखी हुई है। इसकी महत्ता और श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी को देखते हुए मार्ग को चौड़ा कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड पांच के अधिशासी अभियंता संकर्षण लाल ने बताया कि निजामाबाद मुख्य मार्ग से गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब तक मार्ग की चौड़ाई तीन से सात मीटर करने के लिए शासन को 90 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें