फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: किराए पर उठाए जाएंगे कांशीराम आवास के खाली भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में बने कांशीराम आवास खाली पड़े हैं। अब सरकार इन आवासों को किराए पर उठाने की तैयारी में है। इसके लिए शासन की ओर से मांगे गए प्रस्ताव पर डूडा कार्यालय की ओर से प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है। बसपा शासन काल में मुबारकपुर नगरपालिका के गजहड़ा, मेंहनगर नगर पंचायत, लालगंज नगर पंचायत और जीयनपुर नगर पंचायत में कांशीराम आवासों का निर्माण कराया गया। निर्माण के बाद से गजहड़ा, मेंहनगर, लालंगज और जीयनपुर नगर पंचायत में बने काफी संख्या में आवास खाली पड़े हैं। अब तक इनका आवंटन नहीं हो सका है। गजहड़ा में 283, मेंहनगर में 199, लालगंज में 22 और जीयनपुर में 22 आवास आज तक खाली हैं। इनमें से गजहड़ा कांशीराम कालोनी में बिजली और पानी की व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण भी लोग यहां आवंटन नहीं कराते हैं। जिसे देखते हुए सरकार की ओर से अब इन रिक्त पड़े आवासों को अफोर्डेबल हाउसिंग रेंटल कांप्लेक्स स्कीम के तहत इन आवासों को किराए पर उठाने की तैयारी की है। इसके लिए शासन की ओर से डूडा विभाग से प्रस्ताव तैयार कर मांगे गए थे। डूडा विभाग द्वारा इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। डूडा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि काफी दिनों से यह आवास रिक्त चल रहे हैं। अब शासन की ओर से इन्हें किराए पर उठाने की तैयारी की जा रही है। जिसके लिए रिक्त आवासों के संबंध में प्रस्ताव मांगा गया था। हमारी ओर से यह प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें