फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : मां की आवाज सुन दाैड़ा आया बेटा, मुंह बांधे बदमाशों ने मार दी गोली; घर सामने ही हुई थी उठापटक

Sun, 12 Jan 2025 02:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News : आजमगढ़ के कटाई गांव में गन शाॅट की सूचना मिलते ही माैके पर तरवां थाने की पुलिस भी पहुंच गई। घायल युवक काे अस्पताल भेजने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। मुंह बांधे बाइक सवार काफी देर से युवक के घर के बाहर खड़े थे।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज करवा घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के कटाई गांव में बीती रात बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन




तरवां थाना क्षेत्र के कटाई गांव निवासी रितेश सिंह (30) पुत्र लालजी शनिवार की रात लगभग नौ बजे खाना खाने के बाद सोने जा रहा था। तभी मां ने देखा कि घर के बाहर तीन लोग बाइक लेकर खड़े हैं।
विज्ञापन


मां ने बेटे रितेश को बुला कर देखने को कहा। जब रितेश सिंह बाहर जाकर देखा तो बाइक लेकर जाने लगे। थोड़ी दूर पर जाकर बाइक हौदी से टकरा गई, इससे बाइक सवार बदमाश गिर गए। रितेश पास में पहुंच पकड़ने लगा, तभी बाइक सवार ने गोली चला दी, जो रितेश के बाएं हाथ के कंधे पर लग गई।
विज्ञापन


परिजन इसकी सूचना पुलिस को दिए। पुलिस मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सरकारी एंबुलेंस न मिलने पर परिजन सुबह प्राइवेट एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले आए, जहां इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें