फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पिचकारी से एक साथ निकलेगा 7 रंगों का गुलाल

विज्ञापन
शहर में सजी पिचकारी की दुकान। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। होली के नजदीक आते ही रंग-बिरंगी पिचकारियों की दुकानें सजने लगीं हैं। व्यापारियों ने बड़ों के लिए गुलाल सिलिंडर और इलेक्ट्रॉनिक गन मंगाई है तो बच्चों को कार्टून पिचकारी के साथ ही गदा, हथौड़ा वाली पिचकारी आकर्षित कर रही हैं। होली पर्व पर बाजार में कई तरह की पिचकारियां आ चुकी हैं। शहर के सिधारी, चौक, ब्रह्मस्थान, मुकेरीगंज आदि जगहों पर पिचकारी, अबीर- गुलाल की दुकानें सज गईं हैं। लोग इसकी खरीदारी भी शुरू कर दिए हैं। लोगों को सबसे ज्यादा टू एट शॉट आकर्षित कर रहा है। इसमें से एक बार में निकलने वाला सात प्रकार का रंग-बिरंगा गुलाल सभी को सराबोर कर देगा। इसी तरह इलेक्ट्रानिक गन का भी काफी क्रेज है। बटन दबाते ही रंग निकलेगा। यह भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। व्यापारी अमन ने बताया कि छोटे सिलिंडर में दो किलो व बड़े सिलिंडर में पांच किलो गुलाल आ सकता है। इसी तरह त्रिशूल, गदा, हथौड़ा और डमरू पिचकारी बच्चों को खूब पसंद आ रही है। टू-इन-वन कलर, रंगीन गिलास और विभिन्न प्रकार के मुखौटे भी मंगाए गए हैं। चौक के पिचकारी विक्रेता प्रियांशु ने बताया कि होली के लिए कई तरह की पिचकारी आई हैं। बच्चे कार्टून, गदा और त्रिशूल वाली पिचकारी को पसंद कर रहे हैं। हर्बल रंगों का क्रेज ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें