फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अपराधियों की तलाश में आजमगढ़ धमकी गुजरात पुलिस, जगह-जगह दे रही दबिश मगर हाथ खाली

Thu, 01 Jun 2023 08:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

दो अपराधियों की तलाश में गुजरात पुलिस आजमगढ़ पहुंची है। अपराधियों की तलाश में शहर कोतवाली पुलिस के साथ गुजरात पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
- फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात पुलिस दो दिनों से शहर में चक्रमण कर रही है। दो अपराधियों की तलाश में गुजरात पुलिस धमकी हुई है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आए है। जिनकी तलाश में शहर कोतवाली पुलिस के साथ गुजरात पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के बाहर गुजरात पुलिस का वाहन दो दिनों से खड़ा है। जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। गुरुवार सुबह तक गुजरात पुलिस के जिले में होने को लेकर कोई भी कुछ बताने से इंकार कर रहा था। देर शाम शहर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने शहर में गुजरात पुलिस के दो दिनों से मौजूद होने की पुष्टि की।

बताया कि गुजरात प्रांत में हुई एक हत्या के मामले में दो आरोपी शहर कोतवाली के कोलघाट क्षेत्र के रहने वाले छोटू व दिनेश है। इन्हीं की तलाश में गुजरात पुलिस दो दिनों से शहर में मौजूद है। जिनकी गिरफ्तारी को लेकर सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं लग सके है।

विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

पवई थाना पुलिस ने गुरुवार को किशारी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया।  उसका संबंधित धारा में चालान कर दिया। थाने में 25 मई को एक महिला ने तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री बाहर गई थी और अब तक वापस नहीं लौटी है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया। विवेचना के दौरान ही पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

उसके बयान के आधार पर दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़ दीं। वहीं आरोपी की पहचान भी पुलिस ने सरवन कुमार निवासी कथियारी थाना चुवाड़ी जिला चंबा प्रांत हिमाचल के रूप में की। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को मिल्कीपुर पवई से गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें