फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12-15 फीसदी नमी पर ही करें गेहूं की कटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना (कोविड-19) महामारी के विनाशकारी प्रभाव के कारण किसानों के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से महत्वपूर्ण सलाह एवं सुझाव दिए गए हैं। केंद्र प्रभारी डॉ. केएम सिंह ने कहा कि लॉक डाउन अवधि में घर पर ही रहें तथा बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर जाएं। गेहूं की कटाई 12-15 फीसदी नमी की अवस्था पर ही करें। पशुपालक भूसा के लिए गेहूं की कटाई कटर कम बाइंडर रीपर से कराएं।
विज्ञापन

कंबाईन हारवेस्टर से कटाई के दौरान दानों को अवश्य देखें, यदि दानें कट रहें हों तो आरपीएम कम कराएं। गेहूं के डंठल को भूसा मशीन से भूसा बनवा लें। डंठल जलाने की कुप्रथा को रोककर उसका उपयोग करें। एक हेक्टेयर गेहूं के खेत में 52 से 54 कुंतल डंठल मिलता है। इसे रिवर्सिबल एमबी प्लाऊ द्वारा खेत में पलट कर मृदा उर्वरता बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण में विशेष योगदान होगा। आम की फसल के लिए मार्च व अप्रैल का माह अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यह पुष्पन एवं फलन से संबंधित है। कीट व्याधि का प्रकोप इन माह में काफी बढ़ जाता है। जनवरी में अत्यधिक सर्दी से एक ओर जहां भुनगा कीट का प्रकोप कम रहा, वहीं दूसरी ओर असामयिक वर्षा और ओला वृष्टि से थ्रिप्स कीट का प्रकोप भी नहीं दिखा। यदि बाग में भुनगा का प्रकोप अभी भी हो तो थायोमेथाक्जाम 25 डब्लू जी एक ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें। खरपतवार नियंत्रण के लिए यदि बाग की जुताई न की हो तो 15 अप्रैल तक 6 इंच की गहराई तक हल्की जुताई कराएं। मिज कीट प्रबंधन क्विनालफास 25 ईसी के दो मिलीलीटर या डाईमेथोएट 30 ईसी के दो मिलीलीटर प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव करके किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें