फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंगानुपात पर जागरूकता को गुड्डा-गुड्डी बोर्ड स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में मंगलवार को महिला कल्याण विभाग की ओर से मिशन शक्ति के तहत लिंगानुपात के प्रति जागरूकता के लिए गुड्डा-गुड्डी बोर्ड की स्थापना की गई। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता गोष्ठी हुई। प्राधिकरण की सचिव अनीता ने कहा कि लिंग परीक्षण न कराएं, यह अपराध की श्रेणी में आता है। सरकार ने महिलाओं के लिए तमाम योजनाएं संचालित की हैं, उनका लाभ उठाएं। सीएमएस मंजुला सिंह ने कहा कि जिला महिला अस्पताल में यदि कहीं कोई समस्या हो तो हमें तुरंत अवगत कराएं, तत्काल निराकरण किया जाएगा। महिला कल्याण अधिकारी प्रीति उपाध्याय ने कहा कि लिंगानुपात गिर रहा है। ऐसे में भविष्य में गंभीर सामाजिक असंतुलन का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें