फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में मनमानी पर भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहुवल, सकरकोला,पयागपुर, चक्कतारा, असिलाई आदि गांवों के निवासियों ने मंगलवार को सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्श किया। कार्य को रोकवा कर अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। अहरौला पकड़ी से पयागपुर तक 6.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क ठीक से नहीं बनाई जा रही है। इसकी शिकायत भी की गई। मामले में सुनवाई तो नहीं हुई लेकिन ठेकेदार की ओर से उन्हें धमकियां दी जाने लगीं। ग्रामीणों का कहना है कि न तो भस्सी डाली जा रही है और रोलर से सड़क को दबाया जा रहा है। बोल्डर और मिट्टी से सड़क बनाई जा रही है। ग्रामीणों ने 10 दिन पहले निर्माण कार्य रुकवा दिया था और अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ तो मंगलवार को उन्होंने काम रोकवा दिया और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि जब तक अधिकारी नहीं आते काम नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान पूर्व प्रधान बृजेश सिंह, अवधेश सिंह, लक्ष्मी चौबे, अर्जुन सिंह, पारस निषाद, अखंड प्रताप सिंह, हवलदार सिंह, प्रमोद सिंह, तेज प्रताप सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे। अवर अभियंता राजेश राही का कहना है कि एक दिन पहले शिकायत मिली है। सड़क की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें