फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जीएसटी टीम के छापेमारी से खलबली, बाजार बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। फूलपुर तहसील क्षेत्र के पवई बाजार में शुक्रवार को जीएसटी टीम ने छापा मारा। इस दौरान उनके द्वारा तिलकधारी किराना स्टोर के अभिलेखों की जांच की गई। टीम की इस कार्रवाई से बाजार के दुकानदारों में खलबली मच गई। तमाम दुकानदार अपनी दुकानों के शटर गिराकर फरार हो गए।
विज्ञापन

शनिवार को वाणिज्य कर विभाग की टीम पवई पहुंची। टीम के पहुंचते ही दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया। देखते ही देखते पूरा बाजार बंद हो गया। छोटे से बड़े व्यापारी भयभीत नजर आए। डिप्टी कमिश्नर एसआईबी आजमगढ़ राजनाथ तिवारी, असिस्टेंट कमिश्नर प्रदीप कुमार, वाणिज्य कर अधिकारी प्रमोद कुमार चौधरी, वाणिज्य कर अधिकारी ध्रुव नारायण पांडेय, ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी विजय कुमार झा द्वारा पवई बाजार में तिलकधारी किराना स्टोर की जांच की गई। जांच में जो भी स्टाक मिला उसकी सूची बनाई गई। स्टॉक का सत्यापन व्यापारी अपने नियमित अभिलेखों से आजमगढ़ कार्यालय में कराने का निर्देश देकर टीम रवाना हो गई। जीएसटी टीम की यह कार्रवाई पांच घंटे तक चली। ज्वाइंट कमिश्नर विजय कुमार झा ने बताया कि व्यापारी की जांच मुख्यत: इस आधार पर की गई है कि ऑनलाइन पोर्टल पर व्यापारी की इनवर्ड और आउटवर्ड सप्लाई में अंतर प्रदर्शित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें