फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मातम में बदलीं शादी की खुशियां..., हाईटेंशन की चपेट में आया दूल्हा, दो मजदूरों की मौत; करंट से अफरातफरी

Sat, 01 Mar 2025 10:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ के भैंसपुर गांव में शादी से पहले ही मातम छा गया। लड़की के घर पहुंचने से पहले ही बरात हादसे का शिकार हो गया। हाईटेंशन की चपेट में आने से दो मजदूरों की माैत हो गई। वहीं, दूल्हे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
हादसे के बाद माैके पर आग भी लग गई थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के भैंसपुर गांव में शनिवार की रात करीब 8:30 बजे बारात में सिर पर रोड लाइट ले जा रहे दो युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। वहीं, रथ पर बैठा दूल्हा बाल-बाल बच गया। शादी की खुशी गम में बदल गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मेहनगर थाना क्षेत्र के कुसमुलिया गांव निवासी सूरज पुत्र राजाराम की बारात शनिवार को बरदह थाना क्षेत्र के भैंसपुर गांव निवासी लालचंद सरोज के यहां जा रही थी। बारात गांव के कुछ दूर पहले रुक गई। दूल्हा रथ पर सवार होकर रोड लाइट के साथ लड़की के दरवाजे पर जा रहा था।
विज्ञापन


घर से चंद कदम की दूरी पर पहुंच ही था कि रथ पर बैठा दूल्हा और सिर पर रोड लाइट ले जा रहे दो युवक रास्ते के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। इस हादसे में सिर पर रोड लाइट ले जा रहे गोलू (17) पुत्र बालकिशन व मंगरु (25) पुत्र राजाराम निवासी बेनुवंशी जवाहर नगर वार्ड मेहनगर की मौके पर ही मौत हो गई। 

हादसे में दूल्हा भी गंभीर रूप से झुलस गया। वहां मौजूद लोग किसी तरह दूल्हे को रथ से उतार कर आनन फानन अस्पताल ले गए। शादी का कार्यक्रम पूरी तरह से ठप हो गया। घटनास्थल पर चीख पुकार मची हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें