फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: बाहुबली रमाकांत यादव का पौत्र चढ़ा यूपी एसटीएफ के हत्थे, मृगांग पर दर्ज हैं कई मामले

Fri, 14 Jul 2023 02:16 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

पूर्व सांसद व बाहुबली विधायक रमाकांत यादव वर्तमान में जेल की सलाखों के पीछे है। वहीं यूपी एसटीएफ ने अब उनके पौत्र मृगांग यादव को भी गुरुवार की शाम मुखबिर की सूचना पर फूलपुर कोतवाली अंतर्गत बिलारमऊ-कटार मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बाहुलबली विधायक रमाकांत यादव का पौत्र मृगांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहुलबली विधायक रमाकांत यादव के पौत्र व 25 हजार के इनामी अपराधी पूर्व ब्लाक प्रमुख पुत्र मृगांग यादव को यूपी एसटीएफ की टीम ने गुरुवार को बिलारमऊ-कटार मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। मृगांग की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ टीम उसे लेकर फूलपुर कोतवाली चली आयी। जहां घंटों पंचायत के बाद उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में हड़कंप: क्राइम ब्रांच का बताकर युवक को फिल्मी अंदाज में उठा ले गई ATS, मचा हड़कंप
पूर्व सांसद व बाहुबली विधायक रमाकांत यादव वर्तमान में जेल की सलाखों के पीछे है। वहीं यूपी एसटीएफ ने अब उनके पौत्र मृगांग यादव को भी गुरुवार की शाम मुखबिर की सूचना पर फूलपुर कोतवाली अंतर्गत बिलारमऊ-कटार मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। मृगांग भी 25 हजार का इनामी है और उस पर आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। यूपी एसटीएफ के वाराणसी यूनिट टीम को बृहस्पतिवार से सूचना मिली कि इनामियां अपराधी मृगांग फूलपुर कोतवाली के बिलारमऊ-कटार मोड़ पर मौजूद है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

सपा विधायक रमाकांत यादव - फोटो : अमर उजाला
इस सूचना पर यूपी एसटीएफ वाराणसी के निरीक्षक अतुल कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और मृगांग उर्फ टाइगर को अपनी कस्टडी में ले लिया। उसके पास से एसटीएफ टीम ने दो मोबाइल, लगभग 54 हजार रुपये, एक कार व एक राइफल का लाइसेंस भी बरामद किया। गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ टीम उसे लेकर फूलपुर कोतवाली पहुंच गई। बाहुबली विधायक के पौत्र के गिरफ्तारी की जानकारी होते ही फूलपुर कोतवाली पर समर्थकों की भीड़ भी जुट गई। देर रात तक पंचायत के बाद यूपी एसटीएफ व फूलपुर कोतवाली पुलिस ने मृगांग का चालान कर दिया। 

पूर्व ब्लाक प्रमुख का पुत्र है मृगांग
यूपी एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार मृगांग यादव फूलपुर की पूर्व ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव का पुत्र है। उसके पास से अर्चना यादव के नाम का ही राइफल का लइसेंस भी बरामद हुआ है। एसटीएफ इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह के अनुसार मृगांग काफी मनबढ़ व दबंग किस्म का शातिर अपराधी है। बीते फरवरी माह में उसने बबलू गौतम निवासी सूधपुर थाना दीदारगंज को रास्ते में रोक कर मारापीटा गया था। इस दौरान मृगांग ने बबलू के साथ मौजूद परिवार की महिलाओं के साथ भी मारपीट किया था। मृगांग पर कुल आधा दर्जन भर मुकदमें फूलपुर व दीदारगंज थानों में दर्ज है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें