फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हादसे में नाना की मौत, नाती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बाढू चौक पर बुधवार की सुबह अनियंत्रित बाईक पेड़ से टकरा गई। घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। जबकि पीछे बैठे वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने घायल हो सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, गंभीरपुर थाना के उबारपुर लखमीपुर गांव निवासी श्यामलाल 62 की पुत्री की शादी 20 जून को है। बुधवार को वह अपने नाती सागर 20 के साथ बाइक से ऊंचागांव स्थित अपनी ननिहाल मामा के घर कार्ड देने जा रहा था। बाइक सागर चला रहा था। रूदरी मार्ग के बाढ़ू चौक पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित हो गई। सागर जब तक बाइक संभाल पाता वह पेड़ से टकरा गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने श्यामलाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप घायल सागर का उपचार चल रहा है। उधर श्यामलाल की मौत की सूचना घर पहुंची तो परिजन बिलख पड़े। शादी की खुशियां गम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें