फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: साबरमती एक्सप्रेस का इंजन फेल, एक घंटे खड़ी रही

विज्ञापन
विज्ञापन
दरभंगा से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस का इंजन फरिहां रेलवे स्टेशन और फाटक के बीच में बुधवार की दोपहर 2.40 बजे फेल हो गया। ट्रेन एक घंटे तक क्राॅसिंग पर ही खड़ी रही। गर्मी से यात्री बिलबिला गए। मऊ से इंजन मंगा कर ट्रेन को रवाना किया गया। साबरमती एक्सप्रेस बुधवार को दोपहर आजमगढ़ से रवाना हुई। 2: 40 बजे वह फरिहा फाटक नंबर 40 ए से गुजर रही थी कि ट्रेन का इंजन फेल हो गया। ट्रेन का कुछ हिस्सा फरिहा स्टेशन पर तो कुछ फाटक पर रहा। ऐसे में आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी इंजिनियरों के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं ट्रेन में बैठे यात्री भीषण गर्मी से त्रस्त दिखे। हर कोई ट्रेन आगे बढ़ने के लिए इंतजार कर रहा था। स्टेशन अधीक्षक फरिहा ने बताया कि मऊ से दूसरा इंजन पहुंचा तो उसे जोड़कर गाड़ी को फरिहा स्टेशन पर लाया गया। इस बीच करीब 42 मिनट आजमगढ़-निजामाबाद मार्ग प्रभावित रहा। ट्रेन फरिहा स्टेशन से 5:17 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना हुई। वहीं खराब इंजन प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें