फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ग्राम रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन, कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर तहबरपुर विकासखंड के ग्राम रोजगार सेवकों ने सोमवार को खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही विशेष रोजगार सृजन सप्ताह के कार्य का बहिष्कार करने का एलान किया। मांगें पूरी नहीं होने पर तीन दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा घेराव की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक भूपेश कुमार सिंह और कुलदीप द्विवेदी की ओर से प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास विभाग को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि रोजगार सेवक लंबे समय से मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और ईपीएफ भुगतान समेत अन्य समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं।
13 नवंबर को आयुक्त, ग्राम्य विकास विभाग के साथ हुई वार्ता में समस्याओं के निस्तारण के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।
विज्ञापन

संगठन ने मानदेय बढ़ाकर 24 हजार रुपये प्रतिमाह करने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने और ईपीएफ भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने के विरोध में सोमवार से प्रदेशभर के ग्राम रोजगार सेवक कार्य बहिष्कार करेंगे। इसके बाद 27 नवंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन और तीन दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेंगे।
इस दौरान पवन यादव, विजय यादव, जयप्रकाश प्रजापति, सतीश कुमार गौड़, सतीश चौबे, मेवा प्रसाद, गीतांजलि राय, कुसुम, प्रतिभा रानी और विमला राय समेत अन्य रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें