फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी को किया निलंबित

Thu, 08 Jun 2017 11:36 PM IST
azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अनियमितता के एक मामले की जांच में जांच टीम को समय पर अभिलेख न उपलब्ध कराने पर जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने गुरुवार को एक ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया। साथ ही पल्हना विकास खंड से संबद्ध कर दिया।  बताते चलें कि पल्हना विकास खंड के नरसिंहपुर गांव निवासी आशुतोष सिंह पुत्र विरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर गांव के विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाया। आरोपों की जांच के लिए टीम का गठन हुआ।
विज्ञापन


जांच टीम जब जांच करने के लिए गांव में पहुंची तो ग्राम पंचायत अधिकारी नागेंद्र प्रसाद द्वारा समय से अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए। जिससे जांच की कार्रवाई प्रभावित हुई। जांच अधिकारी द्वारा इस बात का उल्लेख जांच आख्या में किया गया।

ग्राम पंचायत अधिकारी को प्रथम दृष्ट्या दोषी मानते हुए और कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन का दोषी पाते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने गुरुवार को ग्राम पंचायत अधिकारी नागेंद्र प्रसाद को निलंबित करते हुए पल्हना विकास खंड से संबद्ध कर दिया। साथ ही सहायक विकास अधिकारी पंचायत विकास खंड लालगंज को जांच अधिकारी नियुक्त किया और तीन सप्ताह के अंदर जांच आख्या देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें