फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही के आरोप में ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीपीआरओ लालजी दुबे ने बताया कि खंड विकास अधिकारी महराजगंज ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि ग्राम पंचायत अधिकारी गजेंद्र नाथ राय अक्टूबर 2017 से बिना किसी पूर्व सूचना के क्षेत्र व विकास खंड से पलायित है। जिसके लिए इनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया। लेकिन उन्होंने स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया। फिर इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया जिसका जवाब भी ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा नहीं दिया गया। इसे कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करने के लिए प्रथम दृष्ट्या दोषी मिलने पर तात्कालिक प्रभाव से निलंबित कर विकास खंड कोयलसा से संबद्घ कर दिया गया है। उक्त मामले की जांच के लिए एडीओ पंचायत बिलरियागंज को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें