लोकसभा सामान्य निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता और निवार्चन व्यय संबंधी शिकायतों का सौ मिनट में निस्तारण होगा। इसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से सी-विजिल एप लांच किया गया है। जिस पर कोई भी शिकायत दर्ज करा सकता है।
इस सी विजिल एप को वेबसाइट http://cvigil.eci.gov.in/theme/user-manual-html से तथा गूगल प्ले स्टोर एवं एप्पल स्टोर से भी निःशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है।
इसके बारे में जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दौरान आदर्श आचार संहिता और निर्वाचन व्यय संबंधी उपबंधों के उल्लंघनों की शिकायत दर्ज करने के लिए सी विजिल एप का उपयोग इस बार किया जाएगा। शिकायत दर्ज करने से पहले आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली गतिविधि की केवल एक तस्वीर या दो मिनट का वीडियो और संक्षिप्त में इसका वर्णन कर दें। सी विजिल एप के माध्यम से दर्ज शिकायतों का निस्तारण 100 मिनट में हो जाएगा।