फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जन जन तक पहुंचाएं सरकार की नीतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को शहर के मड़या स्थित एक होटल में अल्पकालीन विस्तारकों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गोरखपुर, काशी क्षेत्र के 27 जनपदों के अल्पकालीन विस्तारकों ने भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सरकार की नीतियों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं। हमें आगामी चुनाव के मद्देनजर पार्टी को और मजबूत बनाने की जरूरत है।कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ़ होता है और भाजपा में ही कार्यकर्ता बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बनता है। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर सहजानंद राय ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र संगठन महामंत्री भाजपा बिहार झारखंड नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर, सरोज कुशवाहा, सुनील गुप्ता, जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय, ध्रुव कुमार सिंह सहित गोरखपुर काशी क्षेत्र के अल्पकालीन विस्तारक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें