अतरौलिया थाना क्षेत्र के सधनपट्टी गांव निवासिनी एक युवती ने घर में ही छत के चुल्ले से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। गांव निवासिनी सोनम राजभर 18 सोमवार की सुबह घर पर अकेली थी। परिवार के लोग धान की रोपाई करने के लिए खेत पर गए थे। सोनम की मां खेत से लौटी और दरवाजा खोलने गई तो वह अंदर से बंद था। कई आवाज देने व दरवाजा पीटने पर भी अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। जिस पर परिजनों व ग्रामीणों ने जंगले से अंदर देखा तो सोनम फंदे से लटकती मिली। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ कर शव को फंदे से नीचे उतारा। सोनम तीन बहनों में सबसे बड़ी थी और इंटरमीडिएट की छात्रा थी।