फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान के विरुद्ध कार्य कर रही सरकार: सपा

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते रामाकांत यादव। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। सपा की मासिक बैठक जिला कार्यालय पर मंगलवार को निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की गई। इस दौरान विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि मोदी और योगी की सरकार कोरोना के बहाने लोकतंत्र व संविधान के विरुद्ध कार्य कर रही है। दमन का विरोध करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद बलिहारी बाबू ने कहा कि योगी सरकार पिछड़ों, दलितों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने कहा कि मोदी सरकार किसानों को पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनाने के लिए नया कृषि कानून बनाया है। इससे किसान बर्बाद हो जाएगा। एमएलसी राकेश यादव ने कहा कि सरकार पंचायत प्रतिनिधियों को परेशान कर रही है। विधायक नफीस अहमद ने कहा कि सरकार अल्पसंख्यकों के साथ दोहरा मापदंड अपना रही है। हवलदार यादव ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों से पंचायत चुनावों में ब्लाक प्रमुख और अध्यक्ष जिला पंचायत के पद पर अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए आह्वान किया। सुमन शर्मा व रुक्मणी शर्मा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। बैठक का संचालन महासचिव हरिप्रसाद दूबे ने किया। बैठक में विधायक कल्पनाथ पासवान, पूर्व मंत्री चन्द्रदेव राम यादव, पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव, डा.रामदुलार राजभर, पूर्व एमएलसी कमला यादव, पूर्व विधायक रामजग राम, अखिलेश यादव, प्रेमा यादव, बबिता चैहान, श्रृंगारी गौतम, गुड्डी देवी, किरन श्रीवास्तव, सुनीत उपाध्याय, सपना निषाद, डा.हरिराम सिंह यादव, हंसराज, रामदरश, अशोक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें