फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : सरकारी स्कूल का सीसीटीवी कैमरा टूटा, प्रधानाचार्य ने छात्रों पर लगाया आरोप, कार्रवाई

Wed, 05 Mar 2025 01:19 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

निजामपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा टूटने के बाद प्रधानाचार्य ने छात्रों पर आरोप लगाया और पुलिस ने छात्रों पर कार्रवाई कर दी जिससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई इसके साथ ही एफआईआर वापस लेने की मांग की और मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
धरना देते छात्र और ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व माध्यमिक विद्यालय निजामपुर, सेनुरी का सीसीटीवी कैमरा तोड़ने के आरोप में प्रधानाध्यापक के शिकायती पत्र पर पुलिस ने छात्रों के खिलाफ कार्रवाई कर दी। इससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। छात्रों पर दर्ज एफआईआर को वापस लेने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन


जानकारी मुताबिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय निजामपुर, सेनुरी शिक्षा क्षेत्र जहानागंज पर बीते दिनों मेले का आयोजन हुआ था। इस दौरान किसी ने विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया। मेला समापन के बाद बीते 28 फरवरी को विद्यालय के प्रधानाध्यापक मयंक यादव ने इंटर के चार छात्रों (जो नाबालिग है) को दिन में एक बजे बुलाया, चारों बच्चे अपने परिजनों के साथ विद्यालय पहुंचे।

परिजनों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक के सामने पुलिस बच्चों से पूछताछ के बाद उन्हें अपने साथ लेकर थाने चली गई। बाद में पुलिस ने चारों बच्चों को चोरी के आरोप में लंगड़ा बाबा नहर पुलिया के पास भुजही से गिरफ्तारी दिखाते हुए थाने ले आई। इसी मामले के विरोध में सोमवार को छात्रों के परिजन और ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


विज्ञापन


परिजनों ने पूरे मामले की जांच उच्चाधिकारियों से कराने की मांग की है। जहानागंज थानाध्यक्ष विरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि प्रधानाध्यापक की शिकायत मिली थी। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें