फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस्मा लगा कर लेखपालों को भड़का रही है सरकार: हरिद्वार

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट रिक्शा स्टैंड पर अपनी मांगो को विरोध में प्रदर्शन करते लेखपाल। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित लेेखपालों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर जारी रहा। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा लेखपालों पर एस्मा लगाए जाने का विरोध किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हरिद्वार सिंह ने कहा कि एस्मा लगा कर सरकार लेेखपालों को भड़काने का काम कर रही है। कहा कि एस्मा लगाए जाने के बाद भी हम डरे नहीं है। हम शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। गोरखनाथ यादव ने कहा कि लेखपाल एसीपी विसंगति, वेतन उच्चीकरण प्रमोशन भत्ता, पदनाम परिवर्तन समेत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित हैं। हमारे आंदोलन को अन्य कर्मचारी संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। यदि सरकार हमारा उत्पीड़न करेगी तो अन्य कर्मचारी संगठन के लोग भी कलमबंद हड़ताल पर जा सकते हैं। इस अवसर पर पंकज अस्थाना, राम कृपाल सिंह, अनिल राय, प्रेम प्रकाश, शकील अहमद, शिल्पा, गरिमा, प्रतिभा, जैनेंद्र, अमित, राजबहादुर, दिनेश, शिवशंकर, नरेंद्र, रमानुज, राधेश्याम, अनिल, गोरखनाथ समेत आठों तहसीलों के लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें