फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तीन गांवों में बनेगा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी तहसील में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों का निर्माण होना है। जिसके लिए काफी दिनों से भूमि तलाश की जा रही थी। जो अब जाकर पूरी हुई और डीएम विशाल भारद्वाज ने उक्त भूमि को चिकित्सालय निर्माण के लिए विभाग के नाम स्थानांतरित किया। सगड़ी तहसील के बेलकुंडा, ताहिरपुर और महेशपुर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निर्माण होना है। जिसके लिए प्रशासन की ओर से काफी दिनों से भूमि की तलाश की जा रही थी। प्रशासन द्वारा तीनों ही गांवों में भूमि की तलाश कर विभाग को चिकित्सालय निर्माण के लिए सौंप दिया गया है। बेलकुंडा में प्रशासन द्वारा 0.039 हेक्टेयर नवीन परती की भूमि, ताहिरपुर में 0.045 हेक्टेयर बंजर भूमि और महेशपुर में 0.068 हेक्टेयर नवीन परती की भूमि शामिल है। डीएम विशाल भारद्वाज ने बताया कि उक्त भूमि का चिकित्सालय के निर्माण के लिए संबंधित विभाग के हवाले कर दिया गया है। अब शासन से स्वीकृत होने के साथ ही इन गांवों में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें