आजमगढ़। कुख्यात ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह व माफिया मुख्तार की नकेल कसने को लेकर उसके सहयोगियों पर अब पुलिस का शिकंजा कसने लगा है। इसके तहत इन शातिर अपराधियों के तीन सहयोगियों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि कुख्यात कुंटू सिंह के खास राजीव रंजन तिवारी उर्फ राजू पुत्र स्व. महेंद्र तिवारी व मनीष तिवारी पुत्र जनार्दन तिवारी निवासी खर्रारस्तीपुर थाना कोतवाली जीयनपुर शातिर किस्म के व्यक्ति है। दोनों कुंटू के खास है और इनसे आम जनता में भय व आतंक बना हुआ है। इनके कुकृत्यों पर पाबंदी लगाने को लेकर इन पर धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गुंडा निवारण अधिनियम की कार्रवाई की गई है। इसी क्रम में माफिया मुख्तार अंसारी के सहयोगी हरिकेश यादव पुत्र फूलचंद यादव निवासी मोहासिल थाना जहानागंज की नकेल कसने को गुंडा एक्ट में पाबंद कर दिया गया है।