फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के सिंहपुर चौकी अंतर्गत आने वाले कटहन गांव पुल पर मंगलवर की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने घायल को अस्पताल व मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया। तरवां थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव निवासी बलिराम (22) पुत्र हरकेश के मौसेरी सास के यहां मंगलवार को शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए वह मेंहनगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव आया हुआ था। मंगलवार की रात पापड़ लेने के लिए वह मौसेरी सास के पुत्र दिलीप (24) के साथ सिंहपुर बाजार गया था। वापस लौटते समय कटहन पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बलिराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथ मौजूद दिलीप गंभीररुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया जहां उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक पुत्री का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता हरिकेश ने घटना के बाबत पुलिस को अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें