फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मुख्तार अंसारी गैंग के दो और अखंड गैंग के तीन गुर्गों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई

Thu, 21 Jul 2022 12:12 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़

सार

एसपी अनुराग आर्य के निर्देश एवं जिला प्रशासन की अनुमति से जनपद पुलिस ने बुधवार को मुख्तार अंसारी एवं अखंड सिंह गैंग के पांच सदस्यों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य के निर्देश एवं जिला प्रशासन की अनुमति से जनपद पुलिस ने बुधवार को मुख्तार अंसारी एवं अखंड सिंह गैंग के पांच सदस्यों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की। उप्र गुंडा निवारण अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई में पाबंद अपराधियों में प्रदेश स्तर पर चिन्हित किए गए माफियाओं में शामिल तरवां थाना क्षेत्र के रहने वाले अखंड प्रताप सिंह के तीन सहयोगियों मेंहनगर थाना क्षेत्र के टोडरपुर ग्राम निवासी चंदन सिंह उर्फ मनीष सिंह उर्फ जोजो पुत्र शिवकुमार सिंह, सुनील सिंह पुत्र वशिष्ठ सिंह तथा अमित सिंह पुत्र फुलाने उर्फ भुलाने सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन


वहीं मुख्तार अंसारी गिरोह के दो सदस्यों में मेंहनगर थाना क्षेत्र के वीरपुर ग्राम निवासी सोहन पासी पुत्र प्रसिद्धि पासी तथा मानपुर ग्राम निवासी नवीन सिंह उर्फ सिद्धार्थ पुत्र शिवकुमार सिंह को गुंडा एक्ट के तहत पाबंद किया गया है।

विज्ञापन

छेड़खानी और मारपीट में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

रानी की सराय थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने 18 जुलाई को थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि सूरज सरोज व सिकंदर सरोज निवासी चांदीटीकर एवं मिथिलेश सरोज निवासी जलालपुर थाना रानी की सराय ने 17 जुलाई की रात करीब 11 बजे उनकी पुत्री को घर में घुसकर उठा ले गए और खेत में ले जाकर उसके साथ छेड़खानी की। जब इसका विरोध किया तो मारपीट की।

वहीं 18 जुलाई को दो बजे सुनील निवासी ग्राम सिरवा उसाउर थाना गंभीरपुर व 8-10 अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारपीट की गई। जिससे रीता, रामकेश, गोलू व निशा को चोटे लगी। वहीं भतीजा अवधेश कुमार को सिकंदर द्वारा फोन से जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सूरज सरोज निवासी चांदीटीकर, सिकंदर सरोज थाना रानी की सराय व मिथिलेश निवासी जलालपुर थाना रानी की सराय जनपद व सुनील निवासी सिरवा उसाउर थाना गंभीरपुर व 8-10 व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस ने बुधवार को सूरज सरोज को समय 8.30 बजे बेलईसा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। बाकी लोग फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें